एक बार प्यार करके तो देखो
धरती पर बन ना जाये स्वर्ग तो कहना , एक बार प्यार करके तो देखो।
जीवन क्या है जान न जाओ तो कहना , एक बार किसी का बन के तो देखो ।
कौन है अपना, कौन पराया फिर इन बातो मे क्या है रह्ना ,
तेरा क्या है , मेरा क्या है भूल ना जाओ तो कहना ,
सब मिल कर एक बार गीत गाकर तो देखो ।
क्या ढूढ़ते तो तुम यहाँ- वहाँ , क्यों भटकते हो तुम इधर- उधर,
सब मिलेगा तुम्हे अपने अन्दर , एक बार अपने मन को टटोल कर तो देखो |
सब मिलेगा तुम्हे अपने अन्दर , एक बार अपने मन को टटोल कर तो देखो |
क्यों हो अनजान उस रहस्य से, जिसमे सारी सृशटी समाई ,
जो मानवजन के लिए वरदान है और इस प्रकृति का उपहार है ,
उस रस को एकबार आत्मसात करके तो देखो, एक बार प्यार करके तो देखो|
जो मानवजन के लिए वरदान है और इस प्रकृति का उपहार है ,
उस रस को एकबार आत्मसात करके तो देखो, एक बार प्यार करके तो देखो|
ये दुनिया तो रोकेगी तुम्हे , टोकेगी और बरगलाएगी , पर तुम ना रुकना , तुम ना पीछे हटना , एक तुम्ही तो हो जो बदल सकते हो इस जहाँ को , एक बार , सिर्फ एक बार प्यार करके तो देखो |
No comments:
Post a Comment